प्रणवम् स्कूल, सुजानगंज में गणितज्ञों को किया गया सम्मानित

भारतीय सहारा न्यूज ऐजेंसी
सुजानगंज, जौनपुर। विद्यालय में गणित विषय में प्रत्येक वर्ष एक मानक पुरस्कार दिया जाता है। अपनी कक्षा के गणित विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं हर्षिता पाण्डेय,अनुष्का चंद्रा, अभिनव सिंह,रुद्र द्विवेदी,आयुष सिंह,आरुषि निषाद,अतिका, दीपांशु,अथर्व सिंह तथा द्वितीय स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं अर्पिता,अनमोल तिवारी,आदर्श कनौजिया,शौर्य प्रजापति, संस्कृति,श्रेया यादव,स्वाती सरोज तथा आयुष्मान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि जौनपुर लोकसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी व महान समाजसेवी श्री देवव्रत मिश्रा के हाथों प्रदान किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया । विद्यालय प्रबंधक व मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने आए हुए गणमान्य व्यक्तियों और विद्यालय के सभी शिक्षकों के साथ मिलकर मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर अंगवस्त्रम् व स्मृति चिन्ह दे कर स्वागत किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री देवव्रत मिश्रा ने कहा “गणित बच्चों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल विकसित करने में मदद करता है, उदाहरण के लिए बजट बनाने और वित्त प्रबंधन के लिए बुनियादी अंकगणित आवश्यक है। प्रतिशत और अंश का उपयोग अक्सर खाना पकाने और माप में किया जाता है। लेकिन गणित केवल संख्याओं के बारे में नहीं है यह महत्वपूर्ण समस्या-समाधान और आलोचनात्मक सोच कौशल विकसित करने में भी मदद करता है। कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर दूबे व अध्यक्षता पंकज सिंह ने किया तथा इस अवसर पर पंकज मणि तिवारी,सोनाक्षी तिवारी,प्रियंका सिंह,अंजली पाण्डेय,दिव्या तिवारी,सुनीता सोनी,नीता तिवारी,नीलम सोनी व निशा बानो आदि लोग मौजूद रहे ।
