भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

प्रेसवार्ता में किया गया पत्रकारों को सम्मानित

0 29

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

पूर्वी दिल्ली । उत्तर पूर्वी जिला भाजपा दिल्ली प्रदेश एससी मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता की अध्यक्षता योगेंद्र राजोरा ने की जिसमें सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पत्रकारों को मोदी सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में हुए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि लोकसभा को तीन केंद्रीय विद्यालय पासपोर्ट केंद्र मीत नगर रेलवे स्टेशन दिल्ली सहारनपुर एलिवेटेड मार्ग और मेट्रो का विस्तार जैसे कई प्रोजेक्ट और योजनाएं लोकसभा क्षेत्र में स्थापित की गई हैं। विधायक अजय महावर ने वार्ता में कहा कि नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली और देश के 15वें प्रधानमंत्री बने। 9 साल बीत गए इस बीच मोदी ने देश में धार्मिक पर्यटन को खूब बढ़ावा दिया। देश के कई मशहूर मंदिरों का जहां उद्धार किया तो कई पुराने मंदिरों का जीर्णोद्धार किया। यह ही नहीं विदेशों में भी कई मंदिरों को स्थापित करने में मदद की। अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, चार धाम परियोजना उज्जैन में महाकालेश्वर जी मंदिर जैसे कई कदम मोदी सरकार ने इन 9 वर्षों में उठाए हैं। उज्ज्वला योजना जन धन योजना स्वच्छता अभियान और शौचालयों के बारे में और उनकी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्ण बताया। मंच का संचालन करते हुए उत्तर पूर्वी जिला मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने बताया 9 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को गौरवान्वित किया है भारत की पहचान विदेशों में विश्व गुरु के रूप में की जाती है और देश में धारा 370 को हटाना ट्रिपल तलाक को कानून के दायरे में लाना सेंट्रल विस्टा का निर्माण व संविधान रचयिता डॉ भीमरामजी अंबेडकर के पंचतीर्थ
म्होः जन्म स्थान नागपुर : दीक्षास्थान
इंदु मिल मुंबईः स्मारक लंदनः स्मारक
दिल्लीः स्मारक ये सब काम 9 वर्ष की उपलब्धता दर्शाता है। जिला प्रभारी सतनारायण गौतम ने एससी समाज की उच्च शिक्षा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना बेटियों की उच्च शिक्षा और हॉस्टल कॉलेजेस के निर्माण के विषय में मीडिया को संबोधित किया। डॉ यूके चौधरी ने दिल्ली में हुए केंद्र द्वारा कार्यों की विवेचना प्रेस वार्ता में की। योगेंद्र राजौरा ने सभी का धन्यवाद किया और समस्त पत्रकार बंधुओं का स्वागत और सम्मान इस वार्ता में किया गया। कार्यक्रम संयोजक अमित राजौरा रहे। वार्ता में डॉ यूके चौधरी पूनम चौहान आनंद त्रिवेदी निगम पार्षद सोनी पांडे प्रीति गुप्ता जगदीप गौतम अमित सैनी समस्त अपेक्षित श्रेणी उपस्थित रही।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More