भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बीजेपी विधायक जितेंद्र महाजन द्वारा व्यापारी पर गोली चलवाने व रंगदारी मांगने के मामले में थाने में एफआईआर दर्ज

0 32

मामला पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर का है जहां एक दवा व्यापारी बसंत गोयल (गोयल मेडिकोज )का है।

——————————————————-

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट

शाहदरा, दिल्ली। आखिरकार रोहताश नगर के विधायक जितेंद्र महाजन पुलिस के शक के दायरे में आ ही गए। उनपर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अपने पिताजी की मौत को भुनाने का प्रयास करते हुए, न केवल दो करोड़ रुपए की मांग की बल्कि गोयल मेडिकोज के चेयरमैन बसंत गोयल को आतंकित करने के लिए बदमाशों से गोलियां भी चलाई ।
श्री महाजन के पिताजी कैंसर से पीड़ित थे और यशोदा हास्पिटल में उनका इलाज चल रहा था जहां उनकी मौत हो गई थी । पिताजी की मौत के लगभग तीन महीने बाद विधायक महाजन ने गोयल मेडिकोज के चेयरमैन बसंत गोयल के खिलाफ , ज्योति नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई कि उनके पिताजी की मौत एक नकली इंजेक्शन के लगाने से हुई थी न कि कैंसर से और वह इंजेक्शन गोयल मेडिकोज से खरीदा गया था । विधायक के पिताजी एक लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और 26 फरवरी 2022 को उनकी मौत हुई ।
विधायक महाजन द्वारा 11मई 2022 को ज्योति नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई जिसमें गोयल मेडिकोज के चेयरमैन पर आरोप लगाया गया कि उनके पिताजी की मौत कैंसर नहीं बल्कि गोयल मेडिकोज द्वारा उपलब्ध कराया गया इंजेक्शन था इसलिए बसंत गोयल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ।
गोयल मेडिकोज के चेयरमैन बसंत गोयल ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए पुलिस को अपने जवाब में इस आरोप को फर्जी बताया और कहा कि यह आरोप उनकी छवि को खराब करने के लिए लगाया गया है ।
गोयल मेडिकोज के ऊपर लगाए गए गंभीर आरोपों की जांच लगभग एक साल तक पुलिस करती रही मगर जांच में कुछ साबित नहीं हो सका । मेडिकोज के चेयरमैन बसंत गोयल ने पुलिस को दिए अपने जवाब बताया था कि विधायक महाजन को लगभग छः लाख के यह इंजेक्शन किसी अन्य कंपनी से खरीदकर उपलब्ध कराए गए थे जिसके बिल उनके पास है और पुलिस को मुहैया करा दिए गए हैं।
कल रात यानी 28 मई 2023 को गोयल मेडिकोज के चेयरमैन बसंत गोयल ने भारतीय दंड संहिता की धारा 387 के तहत विधायक जितेन्द्र महाजन के खिलाफ एफआईआर नंबर 0383 दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि विधायक द्वारा उनको पिछले एक साल से प्रताड़ित किया जा रहा है । इस दौरान विधायक ने बदमाशों द्वारा उनपर जानलेवा हमला कराते हुए न केवल गोली चलवाई बल्कि दो करोड़ रुपए की मांग की जा रही है । गोयल मेडिकोज के चेयरमैन ने आरोप लगाया कि उनके पास वह सब रिकार्डिंग है जिसमें उन्हें जान से मार देने व दो करोड़ रुपए की मांग की गई है ।
संदेह यूं भी होता है कि विधायक महाजन को अपने पिताजी की मौत पर संदेह था उनका दाह-संस्कार कराने से पहले पोस्टमार्टम कराना चाहिए था न कि लगभग तीन महीने सोचने में बिताना। गोयल मेडिकोज का आरोप है कि विधायक द्वारा अभी भी बदमाशों का इस्तेमाल करके उनको गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है इसलिए विधायक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए बल्कि उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए । सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही पता चलेगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More