भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लोनी गढ़ी कटैया खेल मैदान में आज छठवें दिन रविवार को गोवर्धन प्रसंग एवं गमन प्रसंग पर कथा का गुणगान हुआ

0 47

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट

गाजियाबाद। लोनी गढ़ी कटैया खेल मैदान में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में लोनी प्राचीन सिध्दपीठ दुर्गा मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संयोजक समाज सेवी कैलाश चंद गर्ग को श्रीमद् भागवत कथा में जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ने मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश चंद गर्ग एवं दुर्गा मंदिर के आचार्यों के कर कमलों से दीप प्रज्वलित एवं कान्हा जी की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण कर पूजा अर्चना की इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति परिवार द्वारा कैलाश चंद गर्ग,आचार्य भगवती प्रसाद, आचार्य कालिका प्रसाद,पत्रकार बबलू गर्ग का पटका पहनाकर स्वागत किया सुप्रसिद्ध श्रीमद भागवत कथा वाचक विदुषी सुश्री कालिंदी भारती जी के आज छठवें दिन रविवार गोवर्धन प्रसंग एवं मथुरा गमन प्रसंग पर कथा में गुणगान एवं प्रवचन सुन आनंद लिया एवं साध्वी कालिंदी भारती जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान क्षेत्र की जनता ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं साध्वी कालिंदी भारती जीने पर्यावरण बचाओ और जल की बचत के लिए भी जनता को जागरूक किया जनता ने भव्य पंडाल में कालिंदी भारती जी के मधुर मधुर प्रवचन सुनकर आनंद लिया एवं लोनी दुर्गा मंदिर परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में 151 किलो छप्पन भोग का प्रसाद समर्पण किया एवं परिवार सहित श्रीमद् भागवत कथा का आनंद लिया इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश चंद गर्ग ने कहा की समाज मे ऐसे धार्मिक कार्यकम समय समय पर होते रहना चाहिए ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र की जनता में भगवान के प्रति आस्था एवं सनातन संस्कृति की प्रेरणा मिलती है और पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहती है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More