भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नव निर्वाचित अध्यक्ष एंव सभासद पद का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ, सैकड़ों लोग बने गवाह

0 26

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। जनपद जौनपुर के नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर नव निर्वाचित अध्यक्ष एंव सभासद पद का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ जिसमें सैकड़ों लोग गवाह बने। नव निर्वाचित अध्यक्ष कपिल मुनि गुप्त एंव सभासद गणों को एसडीएम मछलीशहर ने शपथ दिलाया। शपथ ग्रहण करते ही मंच से नव निर्वाचित चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने गर्जना करते हुए कहा कि सामने बैठी जनता द्वारा जो मांग किया जाएगा वो कार्य मै सबसे पहले करुंगा। मंच कथ सामने बैठी जनता ने नगर में जर्जर बिजली के तार को बदलवाने के लिए कहा जिसपर नव निर्वाचित चेयरमैन ने स्वीकारते हुए कहा कि शीघ्र ही जर्जर बिजली का तार बदलवा दिया जाएगा। चेयरमैन ने कहा कि जर्जर हुई सड़कों को सबसे पहले बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने अपना आशीर्वाद देकर चेयरमैन बनाया है तो मेरा भी फर्ज बनता है कि मै जनता द्वारा मांग किऐ गए कार्यों को करुं। नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर नव निर्वाचित अध्यक्ष एंव सभासद पद का शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री जौनपुर दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुँगराबादशाहपुर के नगरपालिका के चुनाव में मै स्वयं आप लोगों से कपिल मुनि गुप्त को जिताने के लिए वोट मांगते हुए वायदा किया था आप लोगों ने कपिल मुनि गुप्त को चेयरमैन बनाया है मै आपसे वायदा करता हूँ कि मुँगराबादशाहपुर नगरपालिका क्षेत्र का चहुमुंखी विकास होगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि नगरपालिका परिषद का जितना फंड है उसका डबल कराकर क्षेत्र का चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त के नेतृत्व में किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने कहा कि आप लोगों ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाया है नव निर्वाचित चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुमुंखी विकास होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More