दुकान की छत गिरने से बाल-बाल बचा दुकानदार

मोनू शर्मा की रिपोर्ट
माधौगढ़, जालौन । माधौगढ़ गांधी स्मारक के सामने छोटे गुप्ता बैटरी इन्वर्टर की दुकान किराए पर लिया हुआ था दुकान मालिक नीरज विश्वकर्मा की दुकान किराए पर लिए था। सूत्रों के मुताबिक आज 11:00 बजे सुबह दुकान खोलने गया दुकानदार छोटे गुप्ता दुकान की शटर जैसे ही खोली दुकान की छत भरभरा कर नीचे जा गिरी। यह तो गलीमत रहा कि दुकानदार बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके का जायजा लिया । लेखपाल मंसूर खान भी मौके पर पहुंचकर कर जांच पड़ताल में लग गए।
