भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

चमन विहार वार्ड 43 में हुई जनसभा, पिंकी को मिला समर्थन

0 6

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

लोनी । निकाय चुनाव में अपना प्रचार कर रहे सभी दलों के प्रत्याशी अपने क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने लगे हैं तो वही भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती पिंकी जितेंद्र कुमार जीतू भाई भी वार्ड नं 43 चमन विहार में समर्थन जुटाने लगी हैं। रविवार सायं 4 बजे एक जनसभा में उन्होने सेवा भाव से एक बार फिर भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों में भाजपा विधायक नंद किशोर गुज्जर के अलावा चेयरमैन पद प्रत्याशी पुष्पा सतपाल प्रधान ने भी अपने समर्थको के साथ मौजूदगी दर्ज कराई।
इस अवसर पर मन के उद्‌गार व्यक्त करते हुए नंद किशोर गुज्जर ने कहा- आप के हाथो मै पगडी तब पहनूंगा जब पुष्पा सतपाल प्रधान को आप सभी 1 लाख मतो से विजयी बना कर निगम में भेज दोगे।
तब वही सतपाल प्रधान ने कहा- बैर भाव छोड़ कर आप सब एक बार फिर मजबूत समर्थन दें, हम लोनी को विकसित लोनी का स्वरूप देना चाहते है। तो वही क्षेत्रवासियों और पदाधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए जितेंद्र जीतू ने कहा- मैं यहाँ की बुनियादी समस्यायो से भली प्रकार परिचित हूँ, और समाधान भी निश्चित होगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More