ईद के पर्व पर थाना फतन पुर परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक


सुनील पाण्डेय की रिपोर्ट
फतनपुर, प्रतापढ़। फतनपुर थाना परिसर में आयोजित हुई पीस कमेटी की बैठक ईद के पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने को मद्देनजर बुधवार को फतनपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई फतनपुर थानाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में तमाम ग्राम प्रधान व क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक गण मौजूद रहे बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि पर्व शांति एवं सौहार्द के प्रतीक होती है सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाए प्रशासन हर कदम पर आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेगा थाना अध्यक्ष ने कहा कि त्यौहार के दौरान खलल पैदा करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी।
