प्राथमिक विद्यालय बारी बजहिया में स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल किया गया जागरूक

प्रमोद बाबू झा की रिपोर्ट
कौधियारा। प्रयागराज जनपद कौंधियारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बारी बजहिया प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चलो अभियान 2023-24 की शुरुआत मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार 1 अप्रैल दिन शनिवार को किया गया था। उसी के क्रम में 05/04/2023 दिन बुधवार को प्रा. वि. बारी बजहिया वि.ख. कौंधियारा जनपद प्रयागराज में इस अभियान का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती सूर्यकली जी के नेतृत्व में किया गया। हमारे विशेष प्रतिनिधि मुकेश विश्वकर्मा के अनुसार इस अभियान में प्रमुख रूप से SMC अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र कुमार एवं SMC सदस्यगण, समस्त विद्यालयी स्टॉफ नम्रता द्विवेदी, श्रध्दा सिंह प्रधाना अध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक आलोक सिंह,सीता सिंह एवं समस्त बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
छात्र नामांकन, निपुण विद्यालय बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य
1 अप्रैल 2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान की भी शुरुआत की, जिसके क्रम में आज दिनांक 05/04/2023 दिन बुधवार को प्रा. वि. बारी बजहिया के SMC सदस्यों, अध्यापको गांव के लोगों को संचारी रोगों के बारे इनके नियंत्रण व बचाव के लिए किए गए उपायों को सभी के साथ साझा किया रैली के पश्चात् प्र.अ. शालिनी श्रीवास्तव ने सभी का आभार व धन्यवाद प्रेसित किया व सबको जलपान कराया गया।

