भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शासन द्वारा चलाया जा रहा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे का अतिक्रमण हटाये जाने का अभियान-

0 4

रमेश बाजपेई की रिपोर्ट

रायबरेली। सिटी मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नगर रायबरेली, एनएचएआई के अधिकारी, ईओ नगर पालिका, एआरटीओ प्रशासन, तहसीलदार सदर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर, प्रभारी निरीक्षक मिलएरिया, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की संयुक्त टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने का अभियान चलाया गया। यह अभियान त्रिपुला चौराहा से प्रारंभ होकर अहियारायपुर, रतापुर, प्रगतिपुरम, सारस चौराहा, सिविल लाइन, बरगद चौराहा, मामा चौराहा तक चलाया गया। इस दौरान राजमार्ग की सीमा में किये गये अवैध अतिक्रमण जैसे- अस्थायी दुकान, ढाबा, वाहन स्टैण्ड, रेस्टोरेन्ट, प्रचार बोर्ड आदि को जेसीबी की सहायता से गिराया गया और ऐसा करने वालों को नोटिस दी गयी। यह अभियान 15 अप्रैल 2023 तक लगातार एनएचएआई, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, परिवहन विभाग व नगरपालिका की संयुक्त टीम द्वारा चलाया जायेगा। कृपया राष्ट्रीय राजमार्ग और स्टेट हाइवे के किनारे अवैध अतिक्रमण करने से बचें अन्यथा विधिअनुरूप कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही शासन द्वारा सुनिश्चित की जायेगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More