भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

सूदखोरों से परेशान 3 परिवार पहुंचे पुलिस अधीक्षक चौखट, लगाई न्याय की गुहार

0 13

रमेश बाजपेई की रिपोर्ट

रायबरेली। गरीब अनपढ़ असहाय लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर लोन दिलाने के नाम पर ब्याज पर 20 परसेंट पर पैसे देकर उनकी बेशकीमती जमीन को सूदखोर हथियाने से बाज नहीं आ रहे हैं जबकि अगर बात की जाए तो ब्याज पर पैसा देने के लिए बकायदा रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है जो कि रायबरेली में इक्का-दुक्का लोगों के पास होगी लेकिन सूदखोरी का मकड़जाल पूरी तरह से जनपद में फैला हुआ है और इस पर प्रशासन गंभीर नहीं है जिससे प्रताड़ित होकर या तो पीड़ित अपनी जान दे देता है या तो फिर हत्या जैसे संगीन अपराध को जन्म मिलता है लेकिन इस पर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है यह एक बड़ा सवाल है दरअसल पूरा मामला रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र के पूरे जिलेदार पोस्ट पोठई का है। जहां आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कई पीड़ितों ने एक व्यक्ति जोकि मिल एरिया का रहने वाला है और राजू बिहारी के नाम से जाना जाता है या व्यक्ति काफी सरहंग व दबंग व्यक्ति बताया जाता है जो अपने गुर्गों के बल पर पहले तो गरीबों को बहला-फुसलाकर अपने मकड़जाल में फंसाता है और फिर उन्हें लोन दिलाने के नाम पर 20 परसेंट पर पैसा देकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवा लेता है। जिसकी शिकायत लेकर एक परिवार नहीं लगभग 3 परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाने पहुंचे हैं इन लोगों का साफ तौर पर कहना है कि जो पैसा हमने ब्याज पर लिया था उसको उसने 20 परसेंट पर देकर हमसे सादे स्टांप पर साइन करा लिया वही दूसरे पीड़ित जो कि डीह थाना क्षेत्र का रहने वाला है उसने भी बताया कि लोन दिलाने के नाम पर सादे स्टांप पर साइन करा लिया और अब वह और उसका भाई अपने गुर्गों के साथ आए दिन मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है थाने जाने पर भी हम लोगों की कोई सुनवाई नहीं होती फिलहाल आज सभी पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की है जब इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक प्रियदर्शी से बात की गई तो उन्होंने कैमरे पर तो कुछ भी नहीं बोला लेकिन यह जरूर कहा कि मामला संज्ञान में आया है जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी और जो मामला प्रकाश में आ रहा है कि सूदखोरी का जो मकड़जाल है उस पर भी टीम गठित कर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी फिलहाल अब देखना यह होगा कि क्या कार्यवाही होती है और कब होती है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More