अपनी बेटी के जन्मदिन पर शिक्षक एवं साहित्यकार गुरुदीन वर्मा ने विद्यालय को भेंट की कुर्सियां

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
पिण्डवाड़ा(राजस्थान)। सिरोही जिले की पिण्डवाड़ा तहसील के नांदिया गांव में नियुक्त शिक्षक एवं प्रसिद्ध साहित्यकार गुरुदीन वर्मा ने अपनी बेटी मिहीका वर्मा के जन्मदिन पर अपने विद्यालय को तीन कुर्सियां भेंट की।
शिक्षक वर्मा ने मीडिया ने बताया कि वह पिछले 4 वर्षों से अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने विद्यालय को कोई न कोई सामग्री भेंट करते आ रहे हैं और अब तक अपने विद्यालय को अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर 4 पँखें और 50 पोषाहार थाली भेंट कर चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने अपनी बेटी के जन्मदिन पर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं स्टाफ की उपस्थिति में तीन कुर्सियां विद्यालय को भेंट की तथा इसके अलावा 40 छात्रों को कॉपी पेन पेंसिल भी वितरित की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रमेश कुमार खंडेलवाल, शिक्षक धनराज लोहार, शिक्षक जयंतीलाल माली,शिक्षक गणेश कुमार गुर्जर, पंचायत शिक्षक सांकलाराम देवासी और छात्राध्यापिका पुष्पा कुमारी देवासी आदि उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि शिक्षक गुरुदीन वर्मा बारां जिले के मूलनिवासी है और एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी है जिनके द्वारा स्वरचित दो गीतों को पिछले दिनों बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका साधना सरगम एवं प्रसिद्ध गायक सुखीराम मण्डा की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है जो कुछ ही दिनों बाद प्रसिद्ध म्यूजिक कम्पनी द्वारा रिलीज किये जायेंगे।

