मुंगरा बादशाहपुर मे कजारिया शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के कटरा रोड पर स्थित राधे श्याम पैलेस का दूसरा प्रतिष्ठान कजारिया शोरूम का किया गया भव्य उद्घाटन, सौरभ पांडेय ने बताया कि यह आसपास के जिलों में सबसे वृहद शोरूम है, वहीं कजारिया के जनरल मैनेजर शिशिर चतुर्वेदी ने पांडेय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से इस परिवार की हमेशा बड़ी सोच रही है, और इसीलिए उसी क्रम में क्षेत्र को कुछ ना कुछ नया देने के लिए सोचते रहते हैं, जिसका परिणाम आज मुंगरा बादशाहपुर के कटरा रोड पर जिले का सबसे बड़ा शोरूम खुलने में संभव हो पाया है, अब लोगों को कंपनी के असली टाइल्स खरीदने के लिए दर-दर या जिले के बाहर चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा! शुभारंभ के पश्चात कजारिया कंपनी के जनरल मैनेजर द्वारा शोरूम का निरीक्षण और जायजा भी लिया गया, जिसमें पाया कि शुभारंभ के समय ही कंपनी के सारे डिजाइनो के टाइल्स के शोरूम में मौजूद हैं!
इस अवसर पर सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, स्पेक्ट्रम कोचिंग के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय, विशंभर दुबे, गौरव पांडेय, राजेश पांडेय, वह बड़ी संख्या में सम्मानित गण उपस्थित रहे!



