भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

आरएसएस ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

0 23

राकेश मौर्य की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर)। वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को मुंगरा बादशाहपुर कस्बे में नगर व खंड का संयुक्त पथ संचलन निकालाl जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कस्तम सेवकों का उत्साह वर्धन किया।
सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के परिसर में स्वयंसेवक एकत्र हुए जहां से पथ संचलन शुरू कियाl जो नगर के मुख्य मार्ग , चौराहा स्टेशन, रोड मछली शहर रोड, जंघई रोड, प्रतापगढ़ रोड, गजराजगंज ,सिपाह मोहल्ले से कटरा मोहल्ले से होते हुए पुनः सिटी बस स्कूल में पहुंचकर समाप्त हो गई। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयंसेवकों का लोगों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। पथ संचलन में जिला प्रचारक प्रभात जी, मिथिलेश जी ,पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू ,आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, उमाशंकर गुप्ता, विशंभर दुबे, आर के शर्मा, नगर कार्यवाहक शिवकुमार, संतोष मिश्रा, राजीव केसरी, रंजीत,रोहित सिंह जिला सुरक्षा प्रमुख,राकेश जी, पुष्पा शुक्ला ,दीपक ज्ञान, अनुराग, रवि कुमार, तीर्थराज, संजय, अनुज, योगेश, विपिन, आनंद, शुभम, धीरेन्द कुमार ,दिलीप, कन्हैया, प्रताप चंद्र , चंद्र कमल, अनिल, सोनू व चंदन आदि लोग मौजूद रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More