भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लक्ष्य हीन व्यक्ति सूखे पत्ते के समान: डॉ राज बहादुर

0 31

सुधीर सिंह मुन्ना की रिपोर्ट

बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के ऊदपुर, घाटमपुर में सामाजिक जागरुकता एक पहल मुहिम के अंतर्गत शिविर लगाकर बनाया गया आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से चिकित्साधिकारी डॉ. कुमार गौरव के द्वारा 63 असहाय लोगों का इलाज किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक बृजमोहन गुप्ता (पूर्व प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय एकता शिविर ) ने समाज में फैली कुरूतियों के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने तथा सरकार के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गरीबों को दिलानें तथा उन योजनाओं से उन्हे परिचित कराने के दृढ़ संकल्प के साथ किया।
जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. राज बहादुर यादव (एनएसएस समन्वयक वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर) ने संबोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य हीन व्यक्ति सूखे पत्ते के समान होता है विशिष्ट अतिथि एनएसएस उत्तर प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य डॉ संतोष पांडेय, तमन्ना नाज, दिलीप जायस आदि लोग उपस्थित थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More