भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाजपा की बूथ सशक्तिकरण, डाटा प्रबन्धन तथा सहकारिता को लेकर बैठक हुई सम्पन्न

0 11

सुनील मिश्रा की रिपोर्ट

जौनपुर। जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ सशक्तिकरण और डाटा प्रबन्धन कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई, बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि संतोष पटेल एवं विशिष्ट अतिथि राकेश त्रिवेदी और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने सयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलत कर किया। उसके उपरांत बन्दे मातरम गान किया गया। आए हुए अतिथियों द्वारा सरकार के महत्वपूर्ण योगदानों तथा विकास कार्यों को विस्तृत रूप से बताया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया।
जिला कार्यसमिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि सतत कानून व्यवस्था की बात हो अपराधमुक्त प्रदेश की बात हो एक जिला एक उत्पाद की बात हो इसको लेकर इन्वेस्टर्स का कार्यक्रम मोदी जी के प्रेरणा से हर जिले मे हो रहा है, जिससे रोजगार बढेगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः देश मे भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राजू दादा, राज पटेल, अवधेश यादव, विजय लक्ष्मी साहू, ओमप्रकाश सिंह, जिला प्रवासी अम्बरीष धर द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख सुनील यादव मम्मन, विनय सिंह, डीसीएफ चेयरमैन धनन्जय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, सिंद्धार्थ राय, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, अजय सरोज, विधानसभा संयोजक गण जितेन्द्र सिंह, हरसू पाठक, राजकुमार जायसवाल, पंकज सिंह, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, विनोद मौर्या, बलवीर गौड़, लवकुश सिंह, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, सनी सिंह, विवेक शर्मा, संतोष गुप्ता उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More