भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लोकसभा चुनाव में जनकल्याण पार्टी के अध्यक्ष श्यामलाल सनातन वंशीय ने बजाया विगुल

0 11

जौनपुर ब्यूरो चीफ,, सुनील मिश्रा की रिपोर्ट

जौनपुर। जिले के महराजगंज ब्लाक निवासी तथा जनकल्याण पार्टी व मानव धर्म प्रचारक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामलाल सनातन वंशीय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपनी रणनीति तैयार करने सुरू कर दीए है जो क्षेत्र व जिले तथा प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है व अन्य पार्टियों को भी चुनावी राजणनीति तैयार करने को विवश कर रही है। एक मध्यम वर्गीय परिवार के श्यामलाल जी जनता के बिगड़े हालत तथा फैली हुई अव्यवस्था को देखकर देश प्रदेश की जनता के दर्द को महसूस करते हुए इसे दूर करने के लिए यह बीड़ा अपने कंधे पर उठाया है। जनता की मूलभूत आवश्यकताओं व सुविधाओं को सुदृढ़ करने की मंशा से जनकल्याण पार्टी की स्थापना भी कर रहे हैं तथा आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में जौनपुर सदर सीट के भावी प्रत्याशी के रूप में रण क्षेत्र में उतरने की योजना से अपनी रणनीति तैयार करते हुए चुनावी विगुल बजा दीए हैं। इस बात से अन्य पार्टियों में बौखलाहट पैदा कर दिया है। आनेवाले 23 मार्च 2023 को पार्टी के बैनर तले महराजगंज ब्लाक के डेल्हुपुर स्थिति शिव मंदिर के परिसर पर अमृत महोत्सव मनाते हुए भगवान जय सनातन नाम के प्रसाद रस का वितरण किया जाएगा। सभी आए हुए कार्यकर्ताओं जनता जनार्दन को रस वितरण करते हुए चुनावी विगुल बजेगा। बताते हैं कि यह भगवान जय सनातन के चढ़ाए हुए रस सभी रोगों में भी बहुत लाभदाई मानते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिले की सभी जनता से अपील किया गया है जिले से लेकर प्रदेश की जनता अधिक से अधिक पार्टी से जुड़े तथा पार्टी की नीतियों को साकार रूप देने में अपना सहयोग व आशिर्वाद बनाएं जिससे एक सुंदर भारत तथा अनोखा प्रदेश बनाया जा सके।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More