होली पर्व के मौके पर वर्किंग जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने होली मिलन कार्यक्रम बहुत धूमधाम से मनाया

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
गाजियाबाद। जनपद गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में स्थित वर्किंग जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यालय पर एसोसिएशन के सभी पत्रकार सदस्यों ने मिलकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और वर्किंग जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पत्रकार जयवीर मावी ने कहां की होली पर्व भाईचारा और संबंधों को प्रगाढ़ करने का पर्व है इस दिन हम सभी मिलकर एक दूसरे को अलग-अलग रंग लगाकर होली पर्व मनाते हैं और इस अवसर पर सभी देशवासियों और वर्किंग जर्नलिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सभी सदस्यों को होली पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं ।
