मुंगरा बादशाहपुर में निर्मल पैलेस का हुआ भव्य शुभारंभ, कार्यक्रम में पहुंची राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी



राधेश्याम पांडेय ने फीता काटकर निर्मल पैलेस का किया शुभारंभ-
—————————————–
बेटे ने मां की स्मृति में बनाया भव्य पैलेस, पिता ने फीता काटकर किया शुभारंभ-
————————————–
वीरेंद्र कुमार-
मुंगरा बादशाहपुर,जौनपुर। जौनपुर जिले के मुंगरा बादशाहपुर के कटरा रोड पर नवनिर्मित भव्य निर्मल पैलेस का शुभारंभ किया गया, पैलेस शुभारंभ कार्यक्रम में कई दलों के नेता उपस्थित होने के क्रम में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने उपस्थित होकर शुभकामना दिया, पैलेस के मालिक बृजेश कुमार पांडेय उर्फ सोनू ने बताया कि उनकी माता अब इस दुनिया में नहीं है इसलिए वह अपनी माता जी की स्मृति में पैलेस का नाम अपनी माता के नाम से निर्मल पैलेस रखा, वही बताते हुए कहा कि उनके लिए इस संसार में भगवान से पहले माता-पिता हैं, इसलिए पैलेस का शुभारंभ में भी उनके पिता जी राधेश्याम पांडेय द्वारा फीता काटकर किया गया, और जानकारी देते हुए कहा कि इसके पहले भी वह एक और राधेश्याम पैलेस के मालिक हैं, किंतु दूसरा पैलेस बनाने की खास वजह यह थी कि हर तबके के लोग पैलेस को बुक नहीं करा सकते थे, किंतु निर्मल पैलेस मे सभी वर्ग, संप्रदाय, जाति अमीर गरीब सभी लोगों के लिए उपयुक्त है, खासकर जिन गरीब बेटियों के पिता को लगता था कि पैलेस मेरे लिए नहीं है, और मुझे अपने बेटे की शादी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय या घर से करना पड़ेगा, उनका भी सपना साकार हो सकेगा, इसलिए अब गरीब बेटी की भी शादी पैलेस में संभव हो सकेगा!
इस अवसर पर सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, राजेश कुमार पांडेय, शैलेंद्र साहू, उमाशंकर चौरसिया, स्पेक्ट्रम कोचिंग के डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राममूर्ति सरोज, सपा नेता राहुल यादव, व तमाम गणमान्य उपस्थित हुए।



