थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा मुठभेड के दौरान दो वांछित गोकश गिरफ्तार करके सरहानीय कार्य किया गया


गाजियाबाद ब्यूरो संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
गाजियाबाद।थाना लोनी पुलिस द्वारा चिरोड़ी नहर पर ग्राम सिकरानी तिराहे पर अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से एवं रात्रि में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे । तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया तो मोटरसाइकिल सवार अपनी मोटरसाइकिल को तेजी से पीछे मोड़कर भागने लगे पुलिस पार्टी द्वारा बाइक का पीछा किया गया तो बाइक फिसल कर गिर गई । जिससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे ,जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते हुए ,पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनो व्यक्ति पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए ओर दोनो को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम सलमान पुत्र अय्यूब निवासी ग्राम बिलौचपुरा थाना सिंघावली अहीर बागपत और दूसरे ने अपना नाम साजिद पुत्र सज्जाद उस्मानपुर थाना जहागीराबाद जनपद बुलंदशहर हाल पता मोहल्ला मुस्तफाबाद लोनी बताया है । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । दोनो व्यक्ति थाना लोनी से गोकशी में वांछित है। अभियुक्तों से एक अदद मोटरसाइकल,
02 तमंचा 315 बोर,05 कारतूस- (03 खोखा 02 जिंदा ) बरामद हुआ ।
उपरोक्त दोनों अभियुक्तगण थाना लोनी से गोकशी के मुकदमे में वांछित है और दोनो अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास के बारे में गहनता से जांच की जा रही है।
वही लोनी सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया की दोनों अभियुक्त गोकशी के मुकदमे में वांछित है और कल रात्रि पुलिस मुठभेड़ में यह दोनों अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं और दोनों अभियुक्तों पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
