हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट”, कोदहूं, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 फरवरी को

भारतीय सहारा संवाददाता
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। “शकुंतला अस्पताल, सिविल लाइन, प्रयागराज, लायंस क्लब प्रयागराज अनुपम” एव “हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट”, कोदहूं, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अस्पताल के अनुभवी एवं योग्य डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया जाएगा। “हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट” के स्वास्थ्य सलाहकार डा. सुधाकर दुवे ने कहा कि शिविर का आयोजन दिनांक “5 फरवरी दिन रविवार” को “सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे” तक किया जा रहा है । इसमें महिलाओं से संबंधित बीमारी, आंख का चेकअप,दांत की जाँच और सामान्य बीमारियों हेतु डॉक्टर परामर्श देंगे और कुछ जरूरी दवाइयां, जरूरी टेस्ट जैसे ई सी जी, शुगर की जांच, ब्लड प्रेशर, आंख की जांच भी नि:शुल्क की जाएगी ।
स्थान:- “हरिप्रभा वेलनेस ट्रस्ट, कोदहूं, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर ।
अधिक जानकारी और रजिस्ट्रेशन के लिए संपर्क करें – 9889503198 , 9565622222

