भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ प्रांत का 75 वां अमृत महोत्सव की जिला छात्र सम्मेलन शोभायात्रा निकाली गई छात्र

0 33

सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट

खुर्जा, बुलंदशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बुलंदशहर जिला के तत्वावधान में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव की मधुर बेला पर संगठित छात्र शक्ति के विराट एकत्रीकरण के अंतर्गत जिला छात्र सम्मेलन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल खुर्जा के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश की प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा का ओजस्वी उद्बोधन रहा । स्वास्थ्य सशक्त एवं चौमुखी प्रतिभा का धनी छात्र ही संपन्न एवं मजबूत राष्ट्र का प्रतिबिंब होता है। जिसमें वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक स्थिति परिस्थितियों पर विश्लेषण करते हुए राष्ट्र के प्रति छात्रों का क्या योगदान होना चाहिए , इस विषय पर विस्तृत रूप से विचार रखे गए । छात्र सम्मेलन के उपरांत विराट छात्र शक्ति के विराट प्रदर्शन के साथ नगर में विशाल यात्रा निकाली गई । क्षेत्र की लोकप्रिय जनप्रिय विधायक बहन मीनाक्षी सिंह जी भी विधानसभा के गणमान्य प्रबुद्धजनों के साथ यात्रा में सम्मिलित रहीं तथा छात्रों का उत्साहवर्धन किया। शोभा यात्रा का भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। नगर के प्राचीन चामुंडेश्वरी मंदिर पर भाजपा नेता राम दिवाकर ने कैंप लगाकर हरीश चौधरी शंभू सिंह राघव लव किशोर सहाय जीतू पंडित वीर सिंह फौजी जगबीर सिंह दिवाकर वासुदेव सिंह सचिन दिवाकर श्याम दिवाकर एवं सैकड़ों साथियों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया। तदुपरांत यात्रा नव दुर्गा शक्ति मंदिर मार्ग पर खुले अधिवेशन के रूप में परिवर्तित हो गई। खुले अधिवेशन में भैया यश एवं शिवा का ओजस्वी उद्बोधन रहा ।
प्रांत की अध्यक्ष डॉक्टर मीनू मेहरोत्रा प्रांतीय कोषाध्यक्ष राजेश वर्मा जी जिला संगठन मंत्री पुनीत जी नगर अध्यक्ष हीरामणि जी नगर मंत्री सजल शर्मा जी वरिष्ठ छात्र नेता संदीप सोलंकी रघु ठाकुर सुनील सोलंकी प्रधान नवीन चौधरी ठाकुर मनीष सिंह नरेश गुप्ता एवं हजारों की संख्या मे जनपद भर से बसों द्वारा नगर क्षेत्र के हजारों छात्र उपस्थित रहे तथा राहुल सिंह सोनी प्रधान ने भी स्वागत किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More