धर्मगुरु एवं कथा वाचक देवकीनंदन ठाकुर को बम से उड़ाने की मिली धमकी, नवी मुंबई पुलिस हुई मुस्तैद

रमाकांत पाण्डेय
नवी मुंबई-: कथा वाचक एवं अध्यात्म गुरू देवकीनंदन ठाकुर को बम से उड़ाने की धमकी सऊदी अरब से फोन पर दी गई है। फोन पर धमकी देने वाला यह कहा कि मुसलमानों के खिलाफ जहर उगलना बंद करो नही तो भारत मे आकर मारूंगा। प्रसिद्ध कथावाचक को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभी तक किसी मौलाना या ओवैसी की तरफ से कोई टिप्पणी नही आई है। फिलहाल खारघर पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। देवकीनंदन ठाकुर जी का खारघर स्थित सेंट्रल पार्क में इन दिनों भागवत कथा का कार्यक्रम चल रहा है।
खारघर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर के नजदीकी विजय शर्मा ने शनिवार को पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई कि देवकीनंदन महाराज को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर गाली गलौच करते हुए धमकी दी गई कि अगर मुसलमानों के खिलाफ बोलना बंद नही किया तो हम तुम्हारी आवाज हमेशा के लिए बंद कर देंगे। फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि सऊदी अरब से बोल रहा हूँ, और भारत में आकर मारने में मुझे ज्यादा वक्त नही लगेगा। हालांकि देवकीनंदन को फोन पर धमकी आने के बाद पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। लेकिन एक बात लोगों के जेहन में नही उतर रही है कि धमकी देने वाला अंडरवर्ल्ड से जुड़ा ब्यक्ति है या फिर किसी आतंकी संगठन के द्वारा यह धमकी दी गई है? यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है परंतु इतने बड़े कथा वाचक को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी के मामले में खारघर पुलिस ने एक नार्मल एनसी दर्ज कर जैसे खानापूर्ति की है ? देवकीनंदन ठाकुर का नवी मुंबई स्थित खारघर में 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक भागवत कथा का कार्यक्रम शुरू है। ठाकुर को धमकी मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद हो गई है।
