राम भरोसे चल रहा है पशु चिकित्सालय, किसान परेशान, सरकार के मंसूबे पर फिर रहा है पानी

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड में राजकीय पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक उपस्थित नहीं रहने से किसान लगातार परेशान हो रहे हैं, खासकर पशुओं से संबंधित समस्याओं को लेकर पहुंचने पर ना ही कोई स्टाफ ना ही डॉक्टर मौके पर दिखाई देते हैं, जबकि इस समय लंम्फी बीमारी बहुत तेजी से अपना पैर पसार रही है। यह कहना गलत नही होगा कि राम भरोसे पशु चिकित्सालय चल रहा है। जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए तमाम योजनाएं व सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं वहीं मुँगराबादशाहपुर के राजकीय चिकित्सालय के डाक्टर से लेकर स्टाफ लोग सरकार के अरमानों पर पानी फेर रहे हैं। विभाग द्वारा यह बहुत बड़ी लापरवाही का मामला सामने आ रहा है। पशु चिकित्सालय पर गोधुवां गांव से आए एक बुजुर्ग रामनिरंजन पाल उम्र 80 वर्ष ने बताया कि वह अपने पशु की समस्या को लेकर लगातार तीन दिन से आ रहा हूँ लेकिन यहाँ पर किसी से मुलाकात नही हो रही है। उन्होंने कहा कि मुलाकात होती है तो सिर्फ तालों से होती है। संबधित उच्च अधिकारियों द्वारा यदि हाजिरी चेक किया जाऐ तो चौकाने वाले राज खुल सकते हैं।
