ब्लाक प्रमुख सुजानगंज ने डीएम से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुजानगंज में आई.सी.यू. वार्ड बनाने की मांग किया


भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। सुजानगंज की ब्लाक प्रमुख श्रीमती ऊषा शुक्ला पत्नी श्रीप्रकाश शुक्ला ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि मेरे विकासखंड क्षेत्र के सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आई.सी. यू. वार्ड की व्यवस्था नही है। जिसके कारण क्षेत्र के अति गंभीर मरीजों को समय से चिकित्सा व्यवस्था जैसे आई.सी.यू. की सुविधा ना होने की वजह से मौत की संभावनाएं बनी रहती है। ज्ञात हो कि अभी हाल ही में सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने संचालित आशा पैथोलॉजी के संचालक व समाजसेवी सरल स्वभाव युवा दिवाकर तिवारी की अचानक तबियत खराब हुई और आनन- फानन मेन प्रयागराज ले जाया जा रहा था रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। तमाम ऐसे उदाहरण है जो सुजानगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुविधाएं ना होने से घटती रही हैं। ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी से सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आई.सी.यू. वार्ड की व्यवस्था करने की मांग किया।
