भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नवरात्रि और मूर्ति विसर्जन को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

0 54

(वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट)

मुँगरा बादशाहपुर जौनपुर, जौनपुर। 26 सितंबर को नवरात्रि में सजने वाले पंडाल और मूर्ति विसर्जन को लेकर मुंगरा बादशाहपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक में क्षेत्राधिकारी मछली शहर अतर सिंह, राजेश कुमार चौरसिया , B.D.O सुरेंद्र बहादुर सिंह, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मीनाक्षी चतुर्वेदी ,J.E -PWD एस के यादव, SDO आलोक दुबे, पहुंचकर समस्याओं को नोट किया। इस अवसर पर मुख रूप से विशंभर दुबे, चेयरमैन शिव गोविंद साहू, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि उमर वैश्य, सभासद दीपू , रंजीत भोजवाल, संतोष गुप्ता, दीपक शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे, नगर क्षेत्र के अंदर जगह जगह सड़कों पर हो चुके गड्ढों को भी संज्ञान में लिया
गया! निर्वाध बिजली उपलब्ध होने पर भी चर्चा की गई, कई समस्याओं पर चर्चा करते हुए विशंभर दुबे ने कहा कि सबसे बड़ी मुख्य समस्या नवरात्रि में नगर के अंदर कहीं भी मांस नहीं कटना चाहिए, और इसको प्रशासन संज्ञान में लेते हुए इस पर रोक लगाए, यदि प्रशासन इस पर रोक नहीं लगाती है तो सीधा सीधा हम लोग इससे निपट लेंगे ! ऐसे ही तमाम समस्याओं को संज्ञान में लिखे हुए संबंधित अधिकारियों को सूचित और सचेत किया गया!

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More