ब्लॉक इकाई गठन के दौरान शिक्षकों ने पुरानी पेंशन को लेकर भरी हुंकार, हर जोर जुल्म के टक्कर में,संघर्ष हमारा नारा है।

भारतीय सहारा संवाददाता
सुजानगंज, जौनपुर। बहुधंधी इंटर कॉलेज के प्रांगण में अटेवा के जिला संयोजक चंदन सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय के नेतृत्व में मंगलवार को ब्लॉक इकाई सुजानगंज का गठन किया गया। लाल रत्नाकर उपाध्याय ब्लॉक संयोजक,सुनील यादव महामंत्री,सन्तोष कुमार दुबे कोषाध्यक्ष,नागेंद्र सिंह सह सयोंजक,सुनीता यादव संयोजक महिला प्रकोष्ठ,सतीश तिवारी संयुक्त मंत्री, अखिलेश गुप्ता प्रवक्ता,विपिन तिवारी,शैलेश शुक्ला,अमित यादव उपाध्यक्ष,अरविंद गुप्ता सँगठनमंत्री,विनय मिश्रा मीडिया प्रभारी,शैलेश यादव सोशल मीडिया प्रभारी,राजेन्द्र पटेल प्रचार मंत्री के पद पर चुने गए। जिला संयोजक चंदन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर हम हमेशा आवाज बुलंद करते रहेंगे, पुरानी पेंशन बंद करके सरकार शिक्षकों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है , इसी के साथ ब्लॉक संयोजक लाल रत्नाकर उपाध्याय ने अग्निवीर भर्ती की तर्ज पर शिक्षकों की भर्ती किए जाने के फैसले पर विरोध जताते हुए कहा कि यह सरकार की तानाशाही रवैया है , ब्लॉक इकाई गठन होने के पश्चात शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के बहाली को लेकर नारा लगाया “हर जोर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है ” इस अवसर पर अटेवा के संरक्षक सत्यप्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत एवं माल्यार्पण किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक अध्यक्ष सुजानगंज अजय सिंह,महामंत्री राजीवमणि त्रिपाठी,अटेवा सँगठनमंत्री सुभाष सरोज एवं जिला मीडिया प्रभारी इंदुप्रकाश यादव उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिलेश चंद्र उपाध्याय ने किया।
