भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

रोडवेज बस और ट्रक तेजी से आमने-सामने पार कर रहे थे अनियंत्रित होकर बस दुकान में घुसी,यात्री सुरक्षित दुकानदार व मकान मालिक का हुआ नुकसान

0 30

राकेश मौर्य की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र के पुरऊपुर चौराहे पर रविवार रात 9:30 बजे रोडवेज अनियंत्रित होकर दुकान को तोड़ते हुए घुस गयी जिससे दो दुकाने क्षतिग्रस्त हो गई।गनीमत रहा की दुकानदार बारिस की वजह से जल्दी बंद करके घर चले गए थे जिससे दुकानदार बच गए और रोडवेज बस में दर्जनों यात्री सवार हादसे में सुरक्षित बच गए।
मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज डिपो की बस संख्या यूपी 70 इटी 9505 प्रयागराज से चलकर मुंगरा बादशाहपुर की तरफ जा रही थी कि रास्ते में पुरऊपुर के पास शारदा सहायक खंड 39 नहर के पुल पर रोडवेज और ट्रक तेजी से आमने-सामने पार कर रहे थे नहर का पुल चौड़ा ना होने से रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर दुकान की सटर तोड़कर घुस गई जिसमें बबलू मौर्या की रेडीमेड कपड़े की दुकान जिसका काउंटर समेत तीस हजार का नुकसान हुआ, और दिनेश किराना का भी काउंटर समेत पैतिस हजार का नुकसान हुआ, दुकान किराए के मकान में रखे गए थे, मकान मालिक शिव कुमार पटेल ने बताया की हमारे मकान का सटर समेत दीवाले गिर गया हैं लगभग एक लाख पचास हजार का नुकसान हुआ इसकी सूचना 112 नम्बर और थाना मुंगरा बादशाहपुर मे तहरीर दे दिया हैं दुकानदारों ने बताया कि यहां पर आए दिन घटनाएं होती रहती है सभी घटना नहर की पुल सकरा व बाउंड्रीवाल टूटने की वजह से आये दिन घटनाये होती हैं नहर की टूटी बाउंड्रीवाल का समाचारपत्र में कई बार छपा लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More