बाल रूप में घर-घर जन्मे कन्हाई, धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व

भारतीय सहारा संवादसूत्र
गाजियाबाद। आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गाजियाबाद के विभिन्न-विभिन्न कालोनियों में लोगों ने घरों अपने – अपने घरों में उत्सव के साथ भगवान कृष्णा के बाल रूप की झांकियां सजाकर झूला झूलाया। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की .. गूंज के साथ लोगों ने भगवान को भोग लगाया। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किसान मोर्चा राहुल प्रधान ने कहा कि गाजियाबाद महाराणा विहार में लोगों ने अपने घरों में छोटे-छोटे बच्चों की राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सजायी।वही महाराणा विहार में एक अनूठा नजारा देखने को मिला।महाराणा विहार में तीन वर्ष का बच्चा प्रणव प्रधान को भगवान बाल रूप में उसकी माता राहुल आँचल प्रधान ने मनमहोक पोशाक से सजाकर झूला झुलाकर।बाल रूप के दर्शन करके दादा-दादी व पूरे परिवार में खुशियां छा गई।
