भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ओपी राजभर की SBSP की गठबंधन से विदाई से सपा को फायदा? अखिलेश य़ादव के नजदीक आए ये दो दल

0 31

ओपी राजभर की सुभासपा के समाजवादी पार्टी गठबंधन से अलग होने के फायदे और नुकसान का आंकलन शुरू हो चुका है। इस बीच पहले इस गठजोड़ में रहे दो क्षेत्रीय दल सपा से नजदीकी बनाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में सपा के साथ मिलकर पिछला राज्य विधानसभा चुनाव लड़ चुके जनवादी पार्टी-सोशलिस्ट और महान दल ने चुनाव में सफलता नहीं मिलने के बाद गठबंधन से नाता तोड़ लिया था। अब सुभासपा के सपा से अलग होने के बाद, अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं में कुछ असर रखने वाली जनवादी पार्टी-सोशलिस्ट सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रशंसा कर रही है।

महान दल ने भी अखिलेश की तारीफ करते हुए सपा गठबंधन में दोबारा शामिल होने इच्छा जाहिर की है, हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि सपा से स्वामी प्रसाद मौर्य को बाहर निकाला जाए। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय चौहान ने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा कि हम अखिलेश के साथ हैं और रहेंगे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More