अच्छे स्वास्थ्य की मनो कामना के साथ समस्त क्षेत्रवासियों को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – आलोक गुप्त ( पिंटू )

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। योग एक ऐसी प्राचीन विधा है जो मन और तन को स्वस्थ रखने के लिए सर्वोत्तम मानी जाती है। उक्त बाते मुँगराबादशाहपुर क्षेत्र के कटरा मोहल्ला में संचालित सिटी पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज के प्रबंधक व नामित सभासद नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर आलोक गुप्त ( पिंटू ) ने भारतीय सहारा से एक मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि योग के प्रति जागरुक करने के लिए पूरी दुनिया में विश्व योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। योग दिवस के मौके आलोक गुप्त ने समस्त क्षेत्र वासियों को अन्तर्राष्ट्रिय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है।
