देश न तो फतवे से चलने वाला है और ना कोई अनाप-शनाप बात कह देने से चलने वाला है- राहुल प्रधान

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। राहुल प्रधान ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में अगर कोई असंसदीय भाषा का,चाहे बड़ा कोई मंत्री हो या कोई और उपयोग करता है तो उसे खेद प्रकट करना पड़ता है। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य फायर ब्रांड नेता राहुल प्रधान ने सोमवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने बुलंदशहर में पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा की निष्काषित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और ओवैसी आदि के खिलाफ दिल्ली में हुई कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। श्री प्रधान ने कहा कि कानून किसी को भी हाथ में लेने का अधिकार नहीं देता है। कानून
सभी को अपनी बात कहने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि देश न तो फतवे से चलने वाला है और ना ही कोई अनाप-शनाप बात कह देने से चलने वाला है। प्रधान ने कहा कि देश में बाबा साहेब अंबेडकर का संविधान है जिसके तहत अपनी बात कहने का अधिकार सभी को है। साक्षी महाराज ने कहा कि गाली गलौज के लिए या फिर असंसदीय भाषा के लिए कहीं कोई स्थान नहीं है। राहुल प्रधान ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में अगर कोई असंसदीय भाषा का,चाहे बड़ा कोई मंत्री हो या कोई और उपयोग करता है तो उसे खेद प्रकट करना पड़ता है। हमें बीजेपी के नीतिगत निर्णय पर चलना है। वहीं भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ मुस्लिम देशों के दबाव में कार्रवाई किए जाने के लग रहे आरोपों पर श्री प्रधान ने कहा, आज सौभाग्य है कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं जो सारे विश्व पर भारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी किसी के दबाव में आएंगे यह सोचा भी नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के जो नीतिगत निर्णय हैं उन पर चलना भी है और उन पर चलाना भी है। हम इसी का प्रयास करते हैं और इसी के तहत ही नूपुर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया गया है।
वहीं कानपुर में हुई घटना को लेकर श्री प्रधान का कहना है कि कानपुर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सुनियोजित थी। कुछ अलगाववादियों ने षड्यंत्रपूर्वक कानपुर को आग में झोंकने का काम किया है। राहुल प्रधान ने कहा कि मैं धन्यवाद करना चाहूंगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और पुलिस का कि उन्होंने समय रहते इस सारे प्रकरण को संभाल लिया। अब बाबाजी का बुलडोजर चल रहा है। जिन लोगों ने अपराध किया उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है।
