चला बुलडोजर प्रशासन ने खाली कराया अतिक्रमण , व्यापारियों में रहा क्रोध व्याप्त


वीरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। नगर मुंगरा बादशाहपुर में गुरुवार को प्रशासन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र व पटरियों पर हुए अतिक्रमण को बुलडोजर लगवा कर खाली कराया गया। अतिक्रमण को खाली कराने में उप जिलाधिकारी मछलीशहर, मीनाक्षी चतुर्वेदी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर, क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, थाना प्रभारी मुंगरा बादशाहपुर सदानंद राय, मौजूद रहे तथा बड़ी संख्या में महिला आरक्षी के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। अतिक्रमण खाली कराने के दौरान नगर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बातचीत में नगर के व्यापारियों ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाते हुए अपने कष्टों को भी जाहिर किया। व्यापारियों ने कहा नगर पालिका द्वारा कभी नाली पर ढक्कन नहीं लगाए जाने से कई बार घटनाएं भी हो चुकी हैं यहां तक कि एक बच्चे की मौत भी हो चुकी है, जिसकी वजह से सभी व्यापारियों ने अपने मकान के सामने बने नाली के ऊपर भूट और सीढिय़ां बनाने का काम किए थे, और अब प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के बाद आए दिन खतरा बना रहेगा। फिलहाल अतिक्रमण हटाए जाने से आम जनमानस में खुशी का माहौल दिखा। अधिकांश लोगों ने प्रशासन के इस कार्रवाई को सराहा। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान प्रशासन के साथ-साथ व्यापार मंडल की टीम के उपस्थित होने से व्यापारियों को काफी राहत मिली। शायद यही वजह है कि सिर्फ सीढ़ियों को ही तोड़ा गया है भूट को सुरक्षित छोड़ दिया गया। रात्रि होने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोक दिया गया। दूसरे दिन भी शेष बचे अतिक्रमण को हटाया जाएगा।


