जौनपुर निवासी स्व. ब्रह्मदेव शुक्ला की परपोती व छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा शुक्ला ने यूपीएससी परिक्षा में देश में 45 वां रैंक हासिल करके जौनपुर का नाम रोशन किया

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क
रायपुर/ दिल्ली। केन्द्रीय लोक सेवा आयोग (UPSC) 2021 के चयनितों की सूची जारी कार दी है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रहने वाली श्रद्धा शुक्ला को ऑल इंडिया 45वीं रैंक मिला है। इंटरव्यू में गाया था अरपा पैरी के धार गीत। छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा शुक्ला ने देश में 45वां रैंक हासिल करके छत्तीसगढ़ का भी परचम लहराया है। ज्ञात हो कि श्रद्धा शुक्ला देश में 45वां रैंक हासिल करने वाली छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की पुत्री है और सुपौत्रि स्व आनंद शुक्ला व परपोती स्व ब्रह्म देव शुक्ला निवासी गांव भीखपुर,मुँगराबादशाहपुर, जनपद जौनपुर, उत्तर प्रदेश की है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला के पैतृक गांव भीखपुर में परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी उनके भाई सुनील कुमार शुक्ला ( नीटू ) ने कहा कि मेरे भाई की बेटी गांव क्या पूरे जनपद जौनपुर का नाम रोशन किया है। नीटू शुक्ला ने बेटी श्रद्धा शुक्ला को देश में 45वां रैंक हासिल करने पर बधाई देते हुए कहा कि बेटी श्रद्धा शुक्ला से बेटियों को सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए। वहीं भीखपुर गांव के राजेश मिश्रा, विजय शंकर पाण्डेय, देवी प्रसाद शुक्ला, भूपेंद्र प्रताप सिंह ( बच्चा ), अरुण पाण्डेय, शोभनाथ पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, जगदीश शुक्ला सहित आसपास के गांव के लोगों का कहना है कि गांव भीखपुर निवासी और छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी श्रद्धा शुक्ला ने देश में 45वां रैंक हासिल करके छत्तीसगढ़ के साथ – साथ जनपद जौनपुर का नाम रोशन किया है। मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धा शुक्ला ने देश में 45वां रैंक के साथ ही आईएएस मिलना लगभग तय है। गत सोमवार की दोपहर को जारी नतीजों के बाद उनके घर रायपुर, छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। श्रद्धा शुक्ला को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धा शुक्ला के पिता छत्तीसगढ़ कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला बेटी श्रद्धा शुक्ला को देश में 45वां रैंक हासिल पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया। महज 23 साल की श्रद्धा का चयन इससे पहले एकाउंट एंड टेली सर्विसेस में हो चुका है। अब वे आईएएस बनने जा रही हैं। रायपुर में ही रहकर उन्होंने यूपीएसएसी की तैयारी किया है।


