उत्तर प्रदेश सरकार का 1952 से लेकर अब तक का सबसे अच्छा बजट हुआ है पेश- अजय शंकर दुबे

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुगरा बादशाहपुर विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे अजय शंकर दुबे उर्फ अज्जू भैया ने मुंगरा बादशाहपुर नगर के नई बाजार में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा के आवास पर स्थित कार्यालय पर प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का 1952 से लेकर अब तक का सबसे अच्छा बजट 2022 में योगी सरकार का आया है, जिसमें युवाओं, महिलाओं, बेरोजगारों, किसानों तथा शिक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखा गया है, विपक्ष द्वारा लगातार महंगाई के मुद्दे के सवाल पर बड़े ही बेबाकी से हंसते हुए जवाब दिया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। अज्जू दुवे ने कहा कि विपक्ष के लोग अनाप-शनाप कुछ भी बोलते रहते हैं, जबकि इससे भी अधिक महंगाई सपा सरकार में थी। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं थी, लेकिन आज दिन हो चाहे रात बहन बेटियां सुरक्षित हैं। प्रेस वार्तालाप के दौरान अज्जू दुवे ने कहा कि मुंगरा बादशाहपुर की जनता के सुख और दुःख में हमेशा मै तत्परहूँ। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो मुझे मान सम्मान दिया है उसके लिए मै जीवन के आखिरी सांस तक पार्टी की सेवा करता रहूंगा।
