सेवा समिति द्वारा वैशाली कॉलोनी पर लगाई गई निशुल्क प्याऊ

सचिन पाण्डेय की रिपोर्ट
बुलंदशहर । खुर्जा नगर के वैशाली कॉलोनी गली नंबर 3 के बाहर एक ठंडे पानी की नि:शुल्क प्याऊ लगाई गई। जिसकी सेवाएं पूरी तपती गर्मी तक रहेगी इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डीसी गुप्ता जी कांटे वालों ने बताया ।कि सेवा समिति एक रजिस्टर्ड संस्था है जो अपनी सेवाएं देश की आजादी से पूर्व 1918 से समाज को लगातार दे रही है। जिसकी स्थापना मदन मोहन मालवीय जी ने की थी। समिति द्वारा करोना काल में भी जरूरतमंदों को राशन की किट वितरित की गई ।कोरोना महामारी से बचाव के लिए अनेकों वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए ठंड से बचाव के लिए कंबल आदि का वितरण किया गया ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई मृतक व्यक्तियों की अस्थियां को गंगा में विसर्जित कराने का भी कार्य किया गया तथा लकड़ी आदि का भी प्रबंध किया गया। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल और जरूरतमंदों को सिलाई मशीन आदि भी दी गई ।तथा श्री नारायण समाचार पत्रालय को पुस्तकें भेंट की गई। समिति के अध्यक्ष श्री महेश भार्गव जी ने जानकारी दी कि सेवा समिति द्वारा इसी तरह की अनेकों सेवाएं चलती रहती है। आज के प्रोग्राम के मुख्य अतिथि खुर्जा शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर बी कुमार, वैशाली एंक्लेव वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू ठाकुर वैशाली के वरिष्ठ नागरिक मनवीर सिंह को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार, भुवनेश उपाध्याय, सुशील प्रकाश अग्रवाल, निमिष कुमार गर्ग, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अजय कौशल योगेंद्र महामाया योगी योगेश तायल, जयप्रकाश गुप्ता, डॉक्टर बी कुमार, आशीष वार्ष्णेय, शिवकुमार योगेश वर्मा आदि उपस्थित रहे।
