भवन ठेकेदार विपिन मिश्रा के ऊपर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

घायल अवस्था मे बिपिन मिश्रा


बिपिन मिश्रा के हमलावरों को पुलिस गिरफ्तार कर ले जाती हुई।
———————————-
भारतीय सहारा संवाददाता
मुंबई। बिट्ठलवाड़ी, कल्याण पूर्व के खडेगोलवली परिसर में रविवार सुबह 10,11 बजे के बीच एक भवन निर्माणकर्ता ठेकेदार पर 3,4 अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया जिन्हें उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, कल्याण पूर्व कोलसेवाड़ी पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर सरगर्मी से उनकी तलास में जुट गई । मिली जानकारी कल्याण पूर्व के भवन निर्माणकर्ता ठेकेदार विपिन राधेकृष्ण मिश्रा अपने साथी विनोद दुबे के साथ खडेगोलवली परिसर में अपने बुलेट गाड़ी से साइड पर काम देखने गये थे, काम देखकर वापस आ रहे थे जहां रास्ते मे अचानक 3,4 लोगो ने उनके बुलेट गाड़ी के सामने आकर उन्हें रोक लिया और उनपर धारदार हथियार से हमला करना शुरू कर दिया, जिस घटना में विपिन मिश्रा के शरीर मे कई गहरा जख्म आ गया है,घटना के दौरान उनके साथ मोटरसाइकिल बुलेट पर बैठे विनोद दुबे ने हमलावरों के मंसूबों को भांपते ही साइड पर काम कर रहे मजदूरों को चिल्लाने लगे उनकी आवाज सुनकर डंडा लेकर घटनास्थल की तरह दौड़े मजदूरों को आते देख हमलावर विपिन मिश्रा को जख्मी कर भाग निकले। घटी घटना के बाद जख्मी अवस्था मे विपिन मिश्रा कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन किसी तरह पहुचे उन्हें तत्काल पुलिस ने कल्याण के रुक्मिणी बाई अस्पताल उपचार के लिये भेजा गया,जहा से उन्हें कल्याण पूर्व भानुज्योति अस्पताल भेज दिया गया। जहा से चक्की नाका स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये भेज दिया गया था। बिपिन मिश्रा का उपचार किया जा रहा था। बिपिन मिश्रा मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर के थाना सुजानगंज क्षेत्र के रमदेइया के निवासी हैं। घटना की जानकारी मिलते अस्पताल परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो जाने के साथ कल्याण पूर्व विधायक गनपत गायकवाड़ समेत नगरसेवक मनोज राय, युवा सेना के प्रशांत मिश्रा समेत भारी संख्या में लोग पहुचे। कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बशीर शेख मामले को गंभीरता से लेकर आरोपियों की तलाश के लिये पुलिस कर्मियों को लगा दिया । बिपिन मिश्रा ने बताया कि हमलावरों को मुझे जान से मारने की सुपारी दी गई थी। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए हमलावरों को धर दबोचा। पुलिस ने 5 आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है जिनमे 3 आरोपी को नाबालिग होने के कारण बाल सुधार गृह भिमण्डी में भेज दिया गया है अन्य दो आरोपियों को कल्याण के अदालत में हाजिर किया गया जिन्हे अदालत ने 19 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस द्वारा हमलावरों से कड़ी पूंछतांछ करने के बाद साजिसकर्ता प्रमोद चौहान को भी गिरफ्तार किया है।
