महिलाओं को स्वयं आत्मनिर्भर बनना होगा – रेखा सिंह


भारतीय सहारा संवाददाता
मछलीशहर, जौनपुर। महिला अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर मछलीशहर में कांग्रेस की नेत्री व पत्रकार रेखा सिंह के आवास पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। रेखा सिंह ने ग्रामीण स्तर पर रहने वाली उन महिलाओं को अपनी स्वयं के संघर्ष की कहानी को बता कर उनको प्रेरित की है।
रेखा सिंह द्वारा बताया गया कि बच्चियों और बच्चों में कोई भेद नहीं है यदि हम अपने बच्चियों को उसी प्रकार से पढ़ाएंगे जैसे एक बच्चों को पढ़ाते हैं तो वह भी हमारा नाम रोशन करती हैं। इसी प्रकार उनका कहना है कि यदि आपको स्वयं में सक्षम बनना है तो सबसे पहले आपको खुद आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि आप स्वयं आत्मनिर्भर नहीं बनेंगे तब तक कोई भी व्यक्ति आपको किसी कार्य के लिए प्रेरित नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि महिलाएं कमजोर नहीं होती महिला ही झांसी की रानी थी। महिलाएं हर विभाग में भागीदारी निभा रही हैं महिलाएं हवाई जहाज सज लेकर देश की सुरक्षा की कमान संभाल रही हैं। रेखा सिंह ने कहा कि देश की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी वो भी महिला ही थी। और हम भी महिला हैं आने वाले समय में महिलाएं बड़ा इतिहास रचेगी ।इस मौके पर उपस्थित महिलाओं ने रेखा सिंह का जोरदार स्वागत किया।
