भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राघव महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

0 31

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के रायपुर, उकनी, मुँगराबादशाहपुर मे राघव महाविद्यालय में 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राघव महाविद्यालय के प्रबंधक/ संस्थापक व नगरपालिका परिषद मुँगराबादशाहपुर के पूर्व चेयरमेन कपिलमुनि गुप्त ने ध्वजारोहण करके कार्यक्रम की शुरुआत किया। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए राघव महाविद्यालय के प्रबंधक व पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त ने कहा कि आज पूरा देश 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।उन्होंने कहा कि साल 1950 में आज ही के दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था। भारत को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन तब देश के पास अपना कोई संविधान नहीं था। साल 1950 में 26 जनवरी को हमारे देश को अपना संविधान मिला जो आज पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व के रुप में मनाया जाने लगा। प्रबंधक कपिल मुनि गुप्त ने उपस्थित सभी लोगों को 73 वें गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं भी दिया।
इस मौके पर छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बृजनाथ त्रिपाठी, एजाज अहमद , सचहैल लारी सहित तमाम वक्ताओं नें गणतंत्र दिवस के विषय में विस्तार से लोगों को बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राघव महाविद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्त ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दिया। इस मौके पर राघव महाविद्यालय के प्राचार्य डा. चंद्रशेखर तिवारी, कुलदीप गुप्ता, चन्द्रेश पाण्डेय, दिग्विजय सिंह, राम रतन यादव, राकेश मिश्रा, अनिल चौवे, विजय, राजन सिंह, शेखर आनन्द पाण्डेय सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति व विद्यालय के स्टाफ व छात्र/ छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिव कुमार पाण्डेय ने किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More