गांव मीरपुर हिन्दू और मंडोला में निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने किया जनसंपर्क, बेहटा हाजीपुर में वाल्मीकि समाज ने दिया आश्वासन



संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
लोनी ,गाजियाबाद। मंगलवार को लोनी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी चेयरमैन रंजीता धामा ने डोर टू डोर जनसंपर्क कर अपने चुनावी अभियान को आगे बढ़ाया । इस दौरान अनेकों स्थानों पर क्षेत्रवासियों ने अपनी लाडली चेयरमैन का जोरदार स्वागत किया । जनसंपर्क के क्रम में रंजीता धामा ने सर्वप्रथम न्यू रामप्रस्थ विहार स्थित भव्य जग जननी दरबार में पहुंचकर मां जगदम्बा एवं जल वाले गुरुजी का आशीर्वाद लिया और अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। इसके बाद वाल्मीकि बस्ती बेहटा हाजीपुर पहुंच रंजीता धामा ने डोर टू डोर जनसंपर्क किया और अपने समर्थन में लोगों से वोट मांगे। जहां लोगों ने रंजीता धामा को तन मन धन से चुनाव में सहयोग करने का आश्वासन दिया । तत्पश्चात रंजीता धामा हिन्दू मीरपुर गांव पहुंची और घर घर जाकर लोगों से जनसंपर्क किया । जहां चेयरमैन रंजीता धामा का लोगों ने पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया । वहीं मंडोला किसान आंदोलन स्थल पर पहुंचकर भी रंजीता धामा ने धरनारत किसानों से बात की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रमुखता से आवाज उठाने की बात कहीं । विभिन्न स्थानों पर लोनी वासियों ने रंजीता धामा का पुष्प वर्षा व फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया और आगामी चुनाव में साथ देने का भी वायदा करते हुए कहा कि पूर्व चेयरमैन मनोज धामा सर्वसमाज के चहेते नेता है और उन्होने बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों का विकास किया है और हमें उम्मीद है कि जिस तरह से उन्होने लोनी शहर का विकास किया है और उन्ही के नक्शेकदम पर चलकर रंजीता धामा ने उनके 25 वर्ष बनाम 5 वर्ष के नारे को साकार कर उसे आगे बढ़ाया है, वे आगामी समय में संपूर्ण लोनी का सर्वागींण विकास कराएंगी । मुख्य रूप से राज त्यागी, अमित त्यागी,दिनेश पंडित, राहुल, लवी त्यागी ,जोंटी वाल्मीकि, ओमवीर बहोत, सोहनपाल कंडेरा,पिंकल वैद्य, राजू गहलोत, भूरे टांक, लोकेंद्र, विजयवती,संतोष, मंजू, अजीत प्रधान, बबलू, राय बहादुर, नरेश, सुंदर, नरेश गठिना आदि लोग मौजूद रहें ।
