मदन भैया ने उठाया डीएलएफ में विकास का मुद्दा

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
लोनी/गाजियाबाद। लोनी विधानसभा से राष्ट्रीय लोकदल और सपा गठबंधन उम्मीदवार मदन भैया ने रविवार को डीएलएफ अंकुर विहार और एसएलएफ वेद विहार क्षेत्र में दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उन्हें वोट करने का भरोसा दिलाया। मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए मदन भैया ने कहा कि लोनी में पिछले पांच वर्षो में गुण्डा राज चल रहा है आम जन में भय का माहौल है। विकास के नाम पर यहां पर सिर्फ राजनीति हुई है विकास कुछ भी नहीं हुआ है। लोग अपने घर से निकले में डरते है जिस तरह गुंडा राज लोनी में अब है पहले कभी नहीं था। डीएलएफ में जलभराव की समस्या पर उन्होंने कहा कि जगह-जगह पानी भरा हुआ है लोग परेशान है। डीएलएफ की लाईफ लाइन कही जाने वाली सड़क एमएम रोड की हालात बिल्कुल खस्ता है पूरा रोड टूटा पड़ा है। जगह जगह लोगों ने बोर्ड लगवा रखे है कि हमने इतना विकास किया अगर विकास हुआ है तो दिख क्यूं नहीं रहा। डीएलएफ का विकास और लोनी का विकास मैं और हमारी पार्टी ही कर सकती है और कोई नहीं।
