लोनी के कासिम बिहार और इलाईचीपुर ग्राम में खुल्लेआम अवैध दारू, अफीम ,गाजा और नशे का अवैध सामान बिक रहा, स्थानीय पुलिस प्रशासन मौन

संदीप गुप्ता की रिपोर्ट
लोनी, गाजियाबाद। लोनी में दिन प्रतिदिन नशे का कोरोबार बढ रहा है जिससे लोनी के आम नागरिक और खासकर युवा वर्ग नशे के आदी होते जा रहे है जिससे उनके जीवन को बहुत सी खतरनाक बीमारियों से खतरा बढता जा रहा है। एक तरफ सरकार और सामाजिक संगठन लोगो को नशा एक अभिशाप है,जागरूक करते है दूसरी तरफ यह लोनी के कुछ इलाको मे धडल्ले से चल रहा है।सूत्रो के हवाले से खबर है कि लोनी के कासिम बिहार मे बंगाली कालोनी और कासिम बिहार के गेट न. 2के नियर अज्ञात व्यक्ति अफीम गांजा दारू और अन्य नशे के सामान धडल्ले से बेक रहा है और यह क्षेत्र विजय बिहार चोकी के अंतर्गत आते है । दूसरी तरफ इलायचीपुर ग्राम पंचायत के ख्वाजा पार्क की गली न. 5 में इलायचीपुर ग्राम पुलिस चोकी के क्षेत्र मे खुल्ले आम धडल्ले से अज्ञात महिला अवैध दारू बेच रही है । दोनो जगह पर लोनी थाना और ट्रानिका सिटी थाना शक के दायरे मे आता है। आखिर उनके क्षेत्र मे यह अवैध कार्य कैसे और किस की अनुमति से हो रहा है। अब देखते है पुलिस प्रशासन और आबकारी विभाग क्या कार्यवाही करती है । क्योकि दोनो क्षेत्रों की आम जनता से जब हमारे सवांदाता ने पूछा तो उन्हे बताया गया कि यह अवैध कार्य कुछ दबंग गुडे प्रवृति के लोगो और पुलिस के संरक्षण मे हो रहा है। अब यह अवैध कार्यो पर कार्यवाही करना पुलिस प्रशासन का काम है वह कार्यवाही करती है,या नही अगले अंक मे नाम और फोटो सहित समाचार प्रकाशित करेगे।
