भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाजपा नेता भोलानाथ मिश्रा व भाजपा नेता मनोज द्विवेदी के हांथों कंबल वितरण किया गया

0 23

कंबल पाते ही गरीबों के चेहरे पर आई मुस्कान

भारतीय सहारा संवाददाता

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। 368 मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा असवां में पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि तिवारी के आवास पर कम्बल वितरण कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। कंबल वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा भोलानाथ मिश्रा व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज द्विवेदी के द्वारा जरूरतमंन्दो को कम्बल वितरित किया गया ।भाजपा नेता मुँगराबादशाहपुर विधानसभा भोलानाथ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार का सपना है कि गरीबों को उनका हक मिले। कोई भी गरीब सरकार की योजनाओं से अछूता न रहे। भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि चहुंओर विकास कार्य तेजी से कराया जाय ताकि लोगों को रोजगार के लिए कहीं दूर न जाना पड़े।वहीं भाजपा नेता मनोज द्विवेदी (व्यास ) ने कहा कि सर्दी के समय में जरुरतमंदों में कंबल वितरण करना बड़ा ही पुनीत कार्य है। ऐसे कार्यक्रमों से समाज में जागरूकता फैलती है। द्विवेदी ने कहा कि हमसब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि अपने आसपास के गरीबों, असहायों की यथा संभव मदद करना चाहिए।

इस अवसर पर ग्राम सभा के पूर्व प्रधान सुभाष मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष कल्लू तिवारी, मंडल महामंत्री भरत तिवारी ,अरुण मिश्रा, संदीप पांडेय ,आई टी सेल सचिन के साथ – साथ क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More