ब्रेकिंग न्यूज, खड़ी ट्रक में ट्रक ने मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर, जिला चिकित्सालय रेफर



देवेंद्र सिंह देव की रिपोर्ट –
सतहरिया, जौनपुर । पवारा थाना अंतर्गत ग्राम सभा सजई चौराहे पर आज बुधवार को सुबह 5:00 बजे मुंगरा बादशाहपुर की तरफ से आ रही ट्रक जो सजई चौराहे पर खड़ी थी उधर जौनपुर की तरफ से आ रही ट्रक जो सजई चौराहे पर खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें चालक और परिचालक दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है । पवारा थानाध्यक्ष ने दोनों को सतहरिया सामुदायिक केंद्र ले जाकर भर्ती कराया जहां पर उनको गंभीर होने के कारण सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
