पैथोलॉजी का रिजिस्ट्रेशन किसी अन्य डाक्टर के नाम, मरीजों की जांच रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किसी और का
भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क –
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुँगराबादशाहपुर में कुछ ऐसी भी पैथोलॉजी संचालित हो रही हैं जिसका रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे डाक्टर के नाम से है और वो डाक्टर उस पैथोलॉजी में जल्दी बैठते भी नही हैं लेकिन पैथोलॉजी कोई दूसरा चला रहा है। मरीजो की रिपोर्ट बनाकर हस्ताक्षर कोई और करता है। सूत्रों द्वारा पता चला है कि ऐसे पैथोलॉजी चलाने वाले संचालक अपने आप को बचने के लिए किसी दूसरे डाक्टर का नाम और डिग्री लगाकर सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा देते हैं जिसके बदले उस डाक्टर को एक मंथली पैकेज देते हैं। खास बात तो यह है कि ऐसे पैथोलॉजी चलाने वाले लोग मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ करते हैं क्योंकि मरीजों की जांज रिपोर्ट पर वो स्वयं अपना हस्ताक्षर करते हैं जबकि जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन है उसी का हस्ताक्षर होना चाहिए। समय रहते यदि स्वास्थ्य विभाग जांच नही किया तो मरीजों की जान के साथ ऐसे पैथालॉजी संचालक खिलवाड़ करते रहेंगे और बदनाम जिले का स्वास्थ्य विभाग होगा।
