सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं नहीं स्थापित की जा सकेंगी – मुख्यमंत्री

लखनऊ। गणेश चतुर्थी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गणेश चतुर्थी पर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ न होने दी जाए तथा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं नहीं स्थापित की जा सकेंगी। लोग घरों व मंदिरों में प्रतिमा स्थापित कर पूजन कर सकेंगे, वहीं अनावश्यक भीड़ एकत्र करने पर रोक रहेगी। ये आदेश प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अफसरों संग बैठक में दिए।
