बूथ विजय अभियान से भाजपा सत्ता में करेगी यूपी में दोबारा वापसी :- रीता बहुगुणा



मुँँगराबादशाहपुर , जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी मंडल मुंगरा बादशाहपुर की बैठक कस्बे के सृष्टि पैलेस में जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए संगठन स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर यह बैठक की गई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रयागराज की सांसद श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाचरण मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप जीत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भूत विजय अभियान से भाजपा सत्ता में उत्तर प्रदेश में दोबारा वापसी करेगी। भाजपा कार्यकर्ता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें और योजनाओं का लाभ आखिरी पायदान पर बैठे गरीब को पहुंचाएं। और बताएं कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं का अंत हो गया है और विकास की गति तेज हुई है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को बूथ को केंद्र मानकर शासन की नीति और नियत को जनता तक पहुंचाएं। तरहाठी चंद्रेश गुप्ता व मुंगरा बादशाहपुर संतोष गुप्ता मंडल अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। इस अवसर पर जिला मंत्री राज पटेल, अध्यक्ष चंद्रेश कुमार गुप्ता व संतोष गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ,महामंत्री चंद्र प्रकाश पांडे व रंजीत भोज्यवाल, राम नारायण साहू ,पुष्पा शुक्ला ,राकेश मौर्या, सभासद सूर्य लाल जायसवाल, विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, संजय चौरसिया, ओमप्रकाश बिंद, राममूर्ति बिंद, सोमनाथ पांडे, सुभाष चंद गौतम, मनीष शुक्ला, उज्जवल तिवारी ,राम पूजन व महेंद्र बिंद आदि लोग मौजूद रहे।
