दो ट्रकों मे आमने सामने की टक्कर, वाहन क्षतिग्रस्त, चालक गंभीर रूप से घायल, तीन घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन रहा प्रभावित
के.पी. यादव की रिपोर्ट
सतहरिया,जौनपुर । मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया पुल पर बुधवार प्रातः असंतुलित होकर दो ट्रकें आमने सामने भिड़ गई। आमने सामने की भिड़ंत मे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गई एंव चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार चालक हरचंद गौढ़ 40 बर्ष निवासी ईश्वरपुर आजमगढ़ लखनऊ की तरफ से जौनपुर जा रहा था सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई जिसे हरियाणा का निवासी लवली सिंह 30 बर्ष चला रहा था। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा चालक केबिन में फंस गया। किसी तरह से दोनों को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया वहां से भी उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया। पुल पर हुई दुर्घटना के बाद दोनों वाहन आड़े तिरछे हो गए जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और आवागमन बहाल कराया।उक्त के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।

