भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भाजपा तरहठी मंडल द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर क्षेत्र के साधु संतो, महंतो तथा गुरुजनों को सम्मानित किया गया

0 20

भारतीय सहारा संवाददाता –

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश मे अपने – अपने क्षेत्र के साधु संतो, महंतो तथा गुरुजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। इसी क्रम में भाजपा तरहटी मंडल के अंतर्गत संतगण वेदप्रकाश पांडेय जोगीवीर मंदिर हेमापुर, पगलानंद बाबा हलऊ का पुरा, विजय उपाध्याय मनोरथ पुर मंदिर, दुर्गा मंदिर पुजारी तरहटी इत्यादि गुरुजनों को अंगवस्त्र, पुष्पहार और मिष्ठान्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के इस मौके पर जिला कार्यसमिति सदस्य द्विजेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष पांडेय, शीतला प्रसाद मिश्र, मंडल अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता, महामंत्री चंद्र प्रकाश पांडे, मंत्री सर्वेश सिंह, मंडल कार्यसमिति सदस्य संतोष उपाध्याय, आईटी सेल प्रमुख मनीष शुक्ला, बूथ अध्यक्ष राकेश मौर्य, सदाशिव तिवारी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More