तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में मारी भीषण टक्कर,4 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत, 3 दर्जन के करीब श्रद्धालु घायल
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश का बाराबंकी सड़क हादसे से दहल गया। शुक्रवार रात हुए भीषण सड़क हादसे ने सभी को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में जबर्दस्त टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही पलट गई और हादसे में 4 श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और 3 दर्जन के करीब श्रद्धालु घायल हो गए हैं इनमें कई की हालत गंभीर है। चीख पुकार की आवाज से क्षेत्र मे अफरातफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि ट्रक का ड्राइवर भी हादसे के बाद ट्रक में बुरी तरह फंस गया जिसे जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया जा सका।
